डीपीएस जूनियर विंग में ‘विरसा-साडा पंजाब, साडी शान’, छात्रों ने दिखाई समृद्ध विरासत

अमृतसर| दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस)-जूनियर विंग ने पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करते हुए एक शानदार इवेंट, “विरसा- साडा पंजाब, साडी शान’ का आयोजन किया। इस उत्सव का उद्देश्य पंजाब की गहरी जड़ों, संस्कृति और अद्वितीय चरित्र पर गर्व की भावना पैदा करना था। इस भव्य आयोजन में एस. उपिंदरजीत सिंह (सीओओ-गोबिंदगढ़ फोर्ट), एस. मनजिंदर सिंह, विंदर कौर जैसे गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। डीपीएस मैनेजिंग कमेटी के सदस्य संजय माहेश्वरी, अजय माहेश्वरी, आकाश खंडेलवाल और प्रिंसिपल कमल चंद भी मौजूद रहे। इंचार्ज (जूनियर विंग) अंकुर अरोड़ा ने स्वागत भाषण और प्रार्थना के साथ इवेंट की शुरुआत की, जहां उन्होंने पंजाब की समृद्ध विरासत से जुड़े रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। छात्रों ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा, मशहूर पंजाबी कवियों की कविता पाठ और मनोरंजक थिएटर पेश करके इवेंट को और भी मजेदार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्रों द्वारा लोक नृत्य गिद्दा और भांगड़ा की जबरदस्त परफॉर्मेंस थी, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। इवेंट में पारंपरिक फुलकारी क्राफ्ट और अन्य सांस्कृतिक कलाकृतियां भी प्रदर्शित की गईं, जिसने पंजाब की सांस्कृतिक समृद्धि की झलक दिखाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *