उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण राजस्थान में तापमान तेजी से गिर गया है। सीकर, चूरू और जयपुर सहित कई शहरों में इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। शेखावाटी क्षेत्र में कल तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जिससे ग्रामीण इलाकों में ओस की बूंदें जम गईं और पाला पड़ने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तरी हवाएं और तेज होंगी, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट आ सकती है। 2 डिग्री के करीब तापमान पिछले 24 घंटों में सबसे कम तापमान सीकर के पास फतेहपुर में 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, बीकानेर के लूणकरणसर में 2.9 डिग्री सेल्सियस, नागौर में 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज ठंड के कारण सीकर, फतेहपुर और चूरू के आसपास के ग्रामीण इलाकों में पाला पड़ने जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अत्यधिक ठंड के कारण यहां ओस की बूंदें जम गईं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की ठंड रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान गिरा, दिन में सर्दी बढ़ी राजस्थान सर्द हवाओं के असर से दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट हुई। इससे सुबह-शाम की सर्दी के साथ-साथ दिन में भी सर्दी बढ़ गई। कल प्रदेश के सभी शहरों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा ठंडा दिन सिरोही में रहा, जहां का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


