पार्षद नईम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पीएम में हार्ट का साइज बढ़ा मिला

सागर | लाजपतपुरा वार्ड से पार्षद नईम खान की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग उन्हें बीएमसी लेकर पहुंचे, डॉक्टर्स ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन मौत को लेकर संदेह जता रहे थे, जिसके चलते पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। सूत्रों की मानें तो पीएम में डॉक्टर्स को मृतक के हार्ट का साइज सामान्य की तुलना में बढ़ा हुआ मिला है, जिसके चलते प्राथमिक तौर पर हार्ट फेल की आशंका जाहिर की जा रही है। हालांकि डॉक्टर्स ने बिसरा व खून आदि सुरक्षित कर एफएसएल जांच के लिए पुलिस को सौंपा है। 67 वर्षीय पार्षद नईम खान करीब ढाई माह पहले 25 वर्षीय युवती से निकाह करने को लेकर विवादों में घिरे थे। इसके बाद से वह अपने पहले परिवार को छोड़कर नई पत्नी के साथ रह रहे थे। निकाह के बाद नई पत्नी की शिकायत पर गोपालगंज थाना पुलिस ने नईम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और भाजपा ने भी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। बहू शिखा खान का कहना है कि वे युवती से शादी करने के बाद से ही परेशान थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *