1 जनवरी से बदलेगा कई ट्रेनों का समय, गति भी बढ़ जाएगी

भास्कर संवाददाता | सागर रेलवे प्रशासन 1 जनवरी 2026 से कुछ यात्री ट्रेनों के समय में बदलाव करने जा रहा है। ट्रेनों की नई समय-सारणी तैयार हो गई है। भोपाल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के अनुसार विभिन्न स्टेशनों पर गाड़ियों के आगमन और प्रस्थान समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। सागर जिले से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने और 6 ट्रेनों का गंतव्य पर पहुंचने के समय में बदलाव होगा। { भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस, भोपाल से शाम 4.55 बजे की जगह शाम 4.40 बजे प्रस्थान करेगी। { रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, रानी कमलापति से रात 10 बजे की जगह रात 9.55 बजे प्रस्थान करेगी। { भोपाल ग्वालियर एक्सप्रेस, भोपाल से दोपहर 3.15 बजे की जगह 3.10 बजे प्रस्थान करेगी। { रानी कमलापति-रीवा एक्सप्रेस, सुबह 7:55 बजे रीवा पहुंचेगी। { भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस दोपहर 12.30 की जगह दोपहर 1.15 बजे इटारसी पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *