केस करने पर आरोपियों ने अस्पताल में की तोड़फोड़

रंगदारी नहीं देने और चीराचास थाना में दर्ज मामला उठाने को लेकर तीन दिसंबर की रात लगभग 9 बजे एक कार से आकर जोधाडीह मोड़ रोड स्थित नीलम नर्सिंग होम में कुछ लोगों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया। इसको लेकर अस्पताल प्रबंधक मेनरोड निवासी अनुराग केजरीवाल ने गुरुवार को चास थाना में एक शिकायत किया है। उन्होंने इसमें शिवपुरी कॉलोनी निवासी राकेश शर्मा, राजीव शर्मा व आशुतोष शर्मा आदि को आरोपी बनाया है। कहा कि पिछले 30 नवंबर को तालगड़िया मोड़ के पास आरोपियों ने 10 लाख रुपए रंगदारी की मांग करते हुए जानलेवा हमला किया था, जिसमें अनुराग के अलावा रितिक केजरीवाल जख्मी हो गए थे। इसको लेकर चीराचास थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसी मामले में आरोपी इस बार अस्पताल में आकर धमकी भरे लहजे में चिल्लाते हुए सरेआम रंगदारी की मांग करते हुए कहा कि यदि चास में अस्पताल चलाना है तो रंगदारी देना ही होगा। नहीं देने पर तेरे परिवार को गोली से उड़ा देंगे। उक्त शिकायत मिलने के बाद चास पुलिस अस्पताल पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *