रायपुर में चेन्नई मॉडल…स्लीपर कोच में मिलेंगे तकिया-चादर:नए साल से 50 रुपए में बेडरोल पैकेज, अभी सिर्फ 10 ट्रेनों में लॉन्च होगा पायलट प्रोजेक्ट

दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल की तर्ज पर रायपुर रेल मंडल में भी स्लीपर क्लास के यात्रियों को चादर और तकिये (बेडरोल) देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए चेन्नई मंडल के अधिकारियों के साथ आइडिएशन और प्लानिंग पर चर्चा चल रही है। सीनियर DCM अवधेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो नए साल पर ये सर्विस शुरू की जा सकती है। शुरुआती चरण में इसे कुछ ट्रेनों में ही लागू किया जाएगा। इस संबंध में जल्द रेलवे घोषणा कर देगा। चेन्नई डिवीजन में 1 जनवरी से शुरुआत इससे पहले दक्षिण रेलवे जोन के चेन्नई मंडल ने बेडरोल सर्विस शुरू करने की घोषणा कर दी है। जहां स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी साफ-सुथरा, सैनिटाइज चादर और तकिया 1 जनवरी 2026 से उपलब्ध कराया जाएगा। पहली बार स्लीपर क्लास में बेडरोल, अभी तक सिर्फ AC क्लास में मिलता था पहले बेडरोल सिर्फ AC कोच में मिलते थे। बेडरोल का खर्च टिकट की कीमत में शामिल होता था। इसमें एक चादर, तकिया, कंबल और हैंड टॉवल होता है। लेकिन, पहली बार इंडियन रेलवे अब स्लीपर क्लास के यात्रियों को भी बेडरोल देगा। इस सर्विस के लिए यात्रियों को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। कितना लगेगा किराया? चेन्नई डिवीजन के अनुसार, यात्री कोच अटेंडेंट को भुगतान कर सेट ले सकेंगे। यह टिकट में शामिल नहीं होगा। संभव है कि यही मॉडल रायपुर मंडल में लागू होगा। सिर्फ 10 ट्रेनों में पायलट प्रोजेक्ट चेन्नई डिवीजन की बात करें तो इस सुविधा को शुरुआती चरण में 10 ट्रेनों में लागू कर रहा है। अगर यह मॉडल सफल होता है, तो रेलवे इसे राष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ा सकती है। रायपुर मंडल में भी इसी मॉडल को टेस्ट-फेज में लागू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *