नोएडा में चलती BMW में हाईवे पर लगी आग, VIDEO:कुछ ही मिनट में डेढ़ करोड़ की कार जलकर राख, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

नोएडा में चलती BMW कार हाईवे पर आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। पहले कार से धुआं उठा, फिर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी। कार से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। धुएं का गुबार 500 मीटर दूर से दिखाई दे रहा था। ड्राइवर ने फोन करके फायर ब्रिगेड को बुलाया। लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। दमकल ने पानी की बौछारें मारकर कार को ठंडा किया। इसके बाद क्रेन से कार को सड़क किनारे कराया गया। हादसा फेस-2 थाना क्षेत्र में पंचशील बालक इंटर कॉलेज के पास हुआ। कार दिल्ली के लाजपत नगर के रहने वाले नरेश कौशल चला रहे थे। कार की कीमत करीब डेढ़ करोड़ बताई जा रही है। कार का मॉडल नंबर- BMW 730 LD है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… कार से धुआं उठा, फिर लगी आग कार चालक नरेश ने बताया कि चलती कार में अचानक बोनट से हल्का धुआं उठता दिखा। मैंने तुरंत कार सड़क किनारे रोक दी। कूदकर सुरक्षित दूरी पर खड़ा हो गया। कुछ ही सेकेंड में कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद मैंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। 10-15 मिनट बाद पुलिस और दमकल टीम मौके पर पहुंची। दमकल की एक गाड़ी ने कुछ ही मिनट में आग बुझा दी। लेकिन तब तक कार पूरी तरह खाक हो चुकी थी। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया- नेवी ब्लू रंग की BMW में आग लग गई थी। इसकी सूचना मिलते ही दमकल टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ——— ये खबर भी पढ़ें- 10 हजार की शर्त के लिए कोबरा से कटवाया, सहारनपुर में 2 घंटे बाद मौत; कहता था- जहर का असर नहीं होता सहारनपुर में 10 हजार रुपए के लिए कोबरा से कटवाने वाले युवक सिकंदर नाथ (34) की मौत हो गई। वह सड़क किनारे जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। दावा करता था कि उसके पास ऐसी जड़ी-बूटी है, जिससे सांप के काटने का भी असर नहीं होगा। इसे लेकर उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। उन्होंने सिकंदर नाथ को कोबरा से कटवाकर अपनी बात साबित करने को कहा। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *