दिव्यांगों के साथ समरसता का व्यवहार अपनाएं: डॉ. श्रीवास्तव

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर श्री साईं बाबा आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार को विश्व दिव्यांग दिवस और विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस का आयोजन किया गया। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश श्रीवास्तव ने महाविद्यालय के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांग होना सृष्टि की एक व्यवस्था और संयोग है। उन्होंने सभी की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि हमें दिव्यांगों की मदद करनी चाहिए और उनके साथ सौहार्द्रपूर्ण व समरसता का व्यवहार रखना चाहिए। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. जगमीत कौर के निर्देशन में बीएससी बीएड के विद्यार्थियों द्वारा एक प्रेरणादायक दिव्यांगता आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई। इस नाटिका में जीवन के संघर्षों और उनसे बाहर निकलने की जिजीविषा (जीने की प्रबल इच्छा) को दर्शाया गया। संचालन विधि पांडेय और निशा निषाद ने किया। महाविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस व आईटी विभाग के तत्वावधान में विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर देवरा यूनिवर्सिटी के कम्प्यूटर साइंस विभाग के अध्यक्ष डॉ. दुर्गेश केशर ने मुख्य वक्ता के रूप में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कम्प्यूटर के विकास और उसकी वर्तमान स्थितियों से अवगत कराया। डॉ. केशर ने कहा कि आधुनिक तकनीकी ने मानव जीवन को अभूतपूर्व गति प्रदान कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *