ग्वालियर में अवैध खनन में गई जान:अवैध मुरम भरने जा रहा बिना नंबर का डंपर खाई में गिरा, चालक की मौत

विक्रमपुर पहाड़िया पर अवैध मुरम कारोबार में लगा बिना नंबर का डंपर देर रात हादसे का शिकार हो गया। रात 2.30 बजे मुरम भरने जा रहा डंपर चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर फिसला और 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे में चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद पुलिस को सूचना मिली। पुलिस ने डंपर को जब्त कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। 5 साल से गंभीर लोधी का डंपर चला रहा था राकेश
जलालपुर निवासी राकेश कुमार जाटव 5 साल से मऊ निवासी गंभीर लोधी का डंपर चला रहा था। राकेश बुधवार रात 2.30 बजे रोज की तरह डंपर लेकर मुरम भरने विक्रमपुर पहाड़िया जा रहा था। चढ़ाई के दौरान डंपर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। सिर, हाथ, पैर और शरीर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौत हो गई। पड़ोसी लक्खू जाटव ने हादसे की खबर मृतक के भाई राजेश को दी। भाई राजेश मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक राकेश दम तोड़ चुका था। राजेश फिर पुलिस को सूचना दी। बिना नंबर के डंपरों से होता है अवैध खनन का करोबार
हादसे में शामिल पीले रंग के डंपर पर नंबर प्लेट नहीं थी। चेसिस नंबर MB1G3DYC5BPRC2970 के आधार पर पुलिस ने इसे गंभीर लोधी का बताया है। महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैध गाड़ियों के दस्तावेज लगा छुड़ा लेते हैं अवैध वाहन अवैध खनन में लगे एक डंपर चालक ने खुलासा किया कि इस इलाके में रोज हजारों डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पत्थर व मुरम ढोती हैं। अधिकांश गाड़ियां बिना नंबर और दस्तावेज के चलती हैं। इनका आरटीओ रिकॉर्ड भी नहीं होता है। सैकड़ों मजदूर व चालक जान जोखिम में डालकर माफिया के लिए काम करते हैं। हादसा होने पर माफिया किनारा कर लेते हैं। अगर किसी की जान चली जाए या वह मुसीबत में फंस जाए, तो माफिया कह देता है कि यह हमारा कर्मचारी नहीं है। दो तरह का सिस्टम चलाता है माफिया कई बार इसी तरह छुड़ा लिए डंपर व अन्य वाहन
चालक ने बताया कि यह खेल पुलिस-प्रशासन की सेटिंग के बिना संभव नहीं है। कई बार ऐसा हुआ है कि अवैध डंपर पकड़ा गया, लेकिन कुछ ही घंटों में वैध गाड़ी के कागज लगाकर छुड़ा लिया। यही कारण है कि इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *