यात्रीगण ध्यान दें… बाड़मेर-ऋषिकेश ट्रेन सहारनपुर तक चलेगी:9 दिंबसर तक ट्रेनों का स्टेशन बदला, हाईटेक वर्क के चलते किया बदलाव

बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस ट्रेन तीन दिन तक सहारनपुर तक ही चलेगी। देहरादून यार्ड में टेक्निकल उन्नयन और हाईटेक वर्क के चलते नॉन इंटरलॉकिंग समय में रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थाई परिवर्तन किए है। इन कार्यों में नॉन-इंटरलॉकिंग प्रणाली का प्रतिस्थापन, मॉडर्न कलर लाइट सिग्नलिंग की स्थापना, लोको पिट एवं साइडिंग का पुनरुद्धार समेत अन्य सुरक्षा संबंधी कार्य शामिल है। जोधपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, उक्त परियोजनाएं रेल सुरक्षा एवं परिचालन केपिसिटी बढ़ाने की दिशा में अत्यंत आवश्यक हैं। जिनके सुचारु क्रियान्वयन के लिए यह अस्थाई परिचालन परिवर्तन लागू किए जा रहे हैं। यह रहेगी ट्रेन रद्द -ट्रेन संख्या 14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 7,8 एवं 9 दिसंबर को बाड़मेर से सहारनपुर तक ही चलेगी। सहारनपुर-ऋषिकेश खंड पर इन दिनों में ट्रेन का संचालन पूरी तरीके से रद्द रहेगा। -ट्रेन संख्या 14887 ऋषिकेश–बाड़मेर एक्सप्रेस 7 एवं 8 दिसंबर को ऋषिकेश से सहारनपुर तक आंशिक रूप से रद्द रहेगी। सहारनपुर से आगे जोधपुर दिशा में संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा। पैसेंजर से अपील रेल प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी ट्रेन की स्थिति, समय-सारिणी एवं स्टॉपेज संबंधी जानकारी यात्रा से पहले अनिवार्य रूप से जांच लें। तकनीकी कार्यों की सफल पूर्णता उपरांत प्रभावित खंड पर रेल सेवा दुबारा सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *