बिजली कंपनी आज (शुक्रवार) शहर में मेंटेनेंस कार्य करेगी। 33/11 केवी महू रोड उपकेंद्र पर 11 केवी न्यू फीडर चार्ज करने का कार्य किया जाएगा। इस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत प्रदाय सप्लाई प्रभावित होगी। प्रभावित क्षेत्रों में महू रोड, महू रोड बस स्टैंड, गीता मंदिर रोड, रंगोली मैरिज हॉल, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, लोकेंद्र भवन, सिंडिकेट बैंक, फ्रीगंज, दो बत्ती, डाट की पुल, डीआरएम ऑफिस, पुलिस लाइन, रोटरी हॉल, अजंता पैलेस, रतलाम प्लाजा, न्यू रोड, गुरुनानक बेकरी शामिल है। इसके अलावा गुलमोहर कॉलोनी, टीआईटी रोड, राज बॉक्स, उजाला पैलेस, सीता वाटिका, दिलबहार चौराहा, स्टेशन रोड, मनोहर गली, विक्रम नगर, ऑफिसर कॉलोनी, राजस्व नगर, आनंद पैलेस, शेरानीपुरा, आनंद कॉलोनी, पीएचई ऑफिस, खातीपुरा, श्री कालिका माता मंदिर, सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल, कोर्ट परिसर, कृषि उपज मंडी भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल हैं।


