सवाई माधोपुर में शीतलहर से बढ़ी गलन:पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक डिग्री की हुई गिरावट

उत्तर भारत से आ रही है बर्फीली हवाओं से सवाई माधोपुर में तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। शीतलहर के असर से सवाई माधोपुर में गलन बढ़ गई है। गुरुवार को सवाई माधोपुर में पूरे दिन ठंडी हवाएं चलती रही यह हवाएं रात को और तेज हो गई। जिससे यहां सर्दी में तेजी महसूस की गई। शुक्रवार सुबह सवाई माधोपुर में हल्की धुंध और कोहरा छाया रहा। एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में गुरुवार को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सवाई माधोपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह शनिवार को सवाई माधोपुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शीतलहर से तापमान में होगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार सवाई माधोपुर में आगामी एक सप्ताह तक शीतलहर का असर रहने की संभावना है। जिसके चलते यहां गलन बढ़ने की संभावना है। सवाई माधोपुर में अगले एक सप्ताह तक ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। जिससे यहां ठंड में तेजी महसूस होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *