BSC के छात्र ने की खुदकुशी:पढ़ाई से परेशान युवक ने घर में लगाया फंदा, जांच में जुटी पुलिस

चंडीगढ़ सेक्टर-20 स्थित अपने घर में बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 21 वर्षीय अभिरूप अपने माता-पिता का इकलौती बेटा था। उसके पिता वकील हैं, जबकि मा शिक्षिका हैं। परिवार और शुरुआती जांच के अनुसार, अभिरूप ने पढ़ाई के दबाव के चलते यह कदम उठाया।
अभिरूप एसडी कालेज में बीएससी का छात्र था और इस समय कॉलेज में सेमेस्टर परीक्षाएं चल रही हैं। उसने दो पेपर नहीं दिए थे और घरवालों को बताया था कि उसकी तैयारी पूरी नहीं हुई है। बुधवार रात वह अपने कमरे में पढ़ाई कर रहा था, जबकि उसके माता-पिता दूसरे कमरे में थे।
गुरुवार सुबह जब अभिरूप कमरे से बाहर नहीं आया, तो उसकी मा उसे देखने गईं। कमरे में दाखिल होते ही उन्होंने देखा कि अभिरूप ने दरवाजे पर लगे हुक से बेल्ट से फांसी लगा ली थी। परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने शव को अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अभिरूप कितने समय से अवसाद या पढ़ाई के बोझ से जूझ रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *