गुटखा-सिगरेट की आड़ में नशे की सप्लाई, तस्कर गिरफ्तार:दुकान पर दबिश देकर 2.74 किलो गांजा पाउडर बरामद

गुटखा-सिगरेट बेचने की आड़ में गांजा बेचने वाले दुकानदार को बालोतरा पुलिस और डीएसटी टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2.74 किलोग्राम गांजा पाउडर बरामद किया गया है। पुलिस तस्कर से गांजा पाउडर की खरीद-फरोख्त और नेववर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। एसपी रमेश शर्मा ने बताया- टीम को सूचना मिली थी कि बालोतरा पंचायत समिति के सामने स्थित अशोक कुमार की मां अबुदा फास्ट फूड दुकान पर मादक पदार्थ की सप्लाई हो रही है। इस पर पुलिस टीमों ने दबिश दी। तलाशी के दौरान अशोक कुमार के पास 2.74 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पीसा पाउडर मिला। जिसको जब्त किया गया। वहीं आरोपी अशोक कुमार पुत्र नारायण निवासी पंचायत समिति के सामने, संजय कॉलोनी बालोतरा को गिरफ्तार किया गया। इसके खिलाफ बालोतरा थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी अशोक कुमार से अवैध मादक-पदार्थ की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी है। एसपी रमेश शर्मा ने बताया- नशाखोरी पर कंट्रोल एवं उन्मूलन के लिए पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले में मादक पदार्थो की तस्करी के खिलाफ ऑपरेशन विभभंजन चलाया जा रहा है। कार्रवाई के लिए एएसपी हरफूल सिंह, डीएसपी अनिल पुरोहित के सुपरविजन में बालोतरा थाना इंचार्ज हिंगलाजदान, डीएसटी प्रभारी लूणाराम के नेतृत्व में टीम बनाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *