सीकर में कड़ाके की ठंड, 1 डिग्री पहुंचा तापमान:फसलों को सर्दी से बचाने की कोशिश, एक सप्ताह स्थिर रहेगा मौसम

सीकर जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पिछले 4 दिन से तापमान 3 डिग्री से नीचे बना हुआ है। आज सुबह न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है। तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में भी सर्दी महसूस हो रही है। 3 दिन पहले हुई मावठ के बाद सर्दी तेज हो गई है। ग्रामीण इलाकों में ठंड से धूजणी छूट रही है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर चलने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है। बीती रात ठंडी हवाएं भी चलीं और दिन में भी अच्छी खासी सर्दी का अहसास हुआ। किसान सरसों व गेहूं की फसलों को सर्दी से बचाने की कोशिश करने लगे हैं। सीकर में आज प्रदेश‌ का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। सीकर जिले में दिन में हल्की हवाओं की वजह से दिन में धूप कमजोर है, इस वजह से दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान पिछले एक सप्ताह से लगभग 26 डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग ने सीकर जिले में अगले एक सप्ताह शुष्क सर्दी पड़ने की संभावना जताई है। बात करें सीकर के तापमान की तो आज सीकर में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले यहां पर गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री दर्ज किया गया था। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार सीकर में तेज सर्दी का ये दौर फिलहाल जारी रहेगा। 3 दिन बाद फिर मौसम में बदलाव की संभावना है। वहीं, अब प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में एक सप्ताह तक मौसम ड्राई रहेगा। मौजूदा समय में शेखावाटी एरिया में प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है। अगले 2-3 दिन में सीकर इलाके में तापमान में गिरावट स्थिर रहेगी। अगले 4 दिन तक सीकर समेत शेखावाटी एरिया में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे रह सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *