UN Women India ने ‘हॉकी वाली सरपंच’ को दिया न्योता:सरपंच नीरू यादव आज से दो दिवसीय कार्यशाला लेगी हिस्सा

झुंझुनूं जिले की ग्राम पंचायत लंबी अहीर की सरपंच, नीरू यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें UN Women India ने अपनी खास राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यशाला ‘SheLeads III’ में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर बुलाया है। सरपंच नीरू यादव को जिन्हें लोग ‘हॉकी वाली सरपंच’ के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्यशाला 4 और 5 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में हो रही है। इस कार्यशाला के लिए पूरे देश से सिर्फ 30 महिला नेताओं को चुना गया है, और उनमें नीरू यादव का नाम शामिल है। UN Women India का यह प्लेटफॉर्म जमीनी स्तर पर काम कर रही महिला नेताओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी बात रखने का मौका देता है। नवाचार की पहचान: बर्तन बैंक से KBC तक * ‘बर्तन बैंक’ मॉडल: यह उनका सबसे बड़ा और सफल नवाचार है। उन्होंने गांव में डिस्पोज़ेबल प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के लिए ‘बर्तन बैंक’ शुरू किया। इससे सामाजिक आयोजनों में प्लास्टिक का उपयोग बंद हुआ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिला। * ऐतिहासिक उपलब्धि: उनके इस मॉडल को राजस्थान सरकार ने वर्ष 2025–26 के बजट में पूरे प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है। यह किसी पंचायत प्रतिनिधि के लिए बहुत बड़ी सफलता है। * राष्ट्रीय मंच पर पहचान: वे Sony TV के प्रसिद्ध कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति (KBC) Season 15’ में भी सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में आ चुकी हैं। यहां उन्होंने अपने बर्तन बैंक, ग्रामीण हॉकी अकादमी और ‘मेरा पेड़ मेरा दोस्त’ जैसे अभियानों को पूरे देश के सामने रखा था। * संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO): साल 2024 में, उन्होंने UNO, न्यूयॉर्क में हुई UNFPA की 57वीं Commission on Population and Development (CPD) बैठक में भारत के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व किया था। वहां उन्होंने महिलाओं के नेतृत्व और ग्रामीण विकास के अपने मॉडलों को दुनिया के सामने रखा। * ग्रामीण हॉकी टीम: उन्होंने गांव की बेटियों के लिए एक ग्रामीण हॉकी टीम बनाई। संसाधनों की कमी के बावजूद, उनकी पहल से कई लड़कियों को खेल के माध्यम से आत्मविश्वास और अवसर मिले हैं। कई खिलाड़ियों ने जिला और राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। * अन्य विकास कार्य: उन्होंने गांव में डिजिटल लाइब्रेरी बनवाई, 21,000 से अधिक पेड़ लगाए, 50 से ज्यादा ट्यूबवेल लगाकर पानी की सुविधा दी, और पक्षियों के संरक्षण के लिए 70 फीट ऊंचा सात-मंजिला बर्ड हाउस भी तैयार करवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *