खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा प्रारंभ किया गया गिव अप अभियान रोज नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।भीलवाड़ा जिले ने इस अभियान में अव्वल रहते हुए अबतक 2 लाख 24 हजार 705 लोगों से गिव अप करवाकर ऐतिहासिक सफलता अर्जित की है। 301292 अपात्र लोगों को एनएफएसए योजना से हटाया जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने बताया कि ईकेवाईसी के माध्यम से 76 हजार 587 लोग भी एनएफएसए योजना से हटे हैं। इस प्रकार कुल 301292 अपात्र लोगों को एनएफएसए योजना से हटाया गया। इन अपात्र लोगो के हटने से 248555 पात्र किन्तु वंचित लोगों को एनएफएसए योजना में जोड़ने में जिले को सफलता मिली है। एनएफएसए लाभार्थियों को चार योजनाओं का लाभ मिलेगा एक ओर जहां एनएफएसए योजना से हटाये लोगों पर वहन होने वाली खाद्य, गैस, बीमा, चिकित्सा सब्सिडी से बचत होगी वहीं दूसरी ओर नये एनएफएसए लाभार्थियों को इन चार योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।गिव अप’ योजना के तहत चार पहिया वाहन मालिकों, सरकारी कार्मिकों, आयकर दाताओं तथा 01 लाख से अधिक वार्षिक आय वाले लोगों ने एनएफएसए लाभ का त्याग कर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय दिया है। गिवअप अभियान ने समाज में पैदा की जागृति गिवअप’ अभियान ने समाज में जागृति पैदा की है एवं लोग भारी संख्या में ऑनलाईन एवं ऑफलाईन ‘गिव अप’ कर सामाजिक कर्त्तव्य का निर्वहन कर मिसाल कायम कर रहे हैं।इस अभियान में समाज के हर वर्ग के लोगों, जनप्रतिनिधियों एवं सोशियल,प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। खाद्य विभाग के कार्मिकों एवं उचित मूल्य दुकानदारों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। गिव अप नहीं करने वाले अपात्र लोगों पर होगी कार्रवाई वर्तमान में यह योजना 31 दिसम्बर 2025 तक के लिए है। 31 दिसम्बर 2025 तक स्वेच्छा से गिव अप नहीं करने वाले अपात्र लाभार्थियों से 01 जनवरी 2026 से 30 रूपये 57 पैसे प्रति किलोग्राम गेहूँ की दर से खाद्यान्न वसूली की जायेगी।


