जयपुर में हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस ने परिसर को कराया खाली, सभी सुनवाई स्थगित

जयपुर में शुक्रवार को राजस्थान हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के तुरंत बाद पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और सुरक्षा बढ़ा दी गई। सभी सुनवाई स्थगित कर दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। पुलिस का बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम ने पूरे परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। इस घटना के बाद हाईकोर्ट के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की गहन जांच की जा रही है। हाईकोर्ट प्रशासन ने सभी कर्मचारियों से सहयोग करने की अपील की है। इससे पहले, गुरुवार को अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जयपुर में हाईकोर्ट को उड़ाने की करीब एक महीने पहले भी धमकी मिली थी। यह खबर भी पढ़ें… अजमेर दरगाह को बम से उड़ाने की धमकी:ईमेल में लिखा- पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा, परिसर खाली करवाकर किया सर्च

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *