टोंक जिले में रात के समय सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री गिरकर 10 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 23 डिग्री होने का अनुमान है। रात के समय तेज ठंड का एहसास बढ़ा है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने से हल्की राहत मिली है। बीसलपुर बांध से पानी निकासी जारी इधर, बीसलपुर बांध के गेट लगातार 135वें दिन भी खुले हुए हैं। करीब पखवाड़े से पानी की निकासी समान स्तर पर चल रही है। बांध के गेट नंबर 11 को 10 सेंटीमीटर खोलकर प्रति सेकेंड 601 क्यूसेक पानी बनास नदी में छोड़ा जा रहा है। अब तक इस सीजन में करीब 141 TMC पानी नदी में बहाया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, इस मात्रा से बीसलपुर बांध साढ़े तीन बार भर सकता था और निकासी अभी भी जारी है। 24 जुलाई से खुला है गेट इस सीजन में बांध का एक गेट 24 जुलाई को खोला गया था। बारिश का दौर कमजोर पड़ने के बावजूद अब भी धीमी आवक बनी हुई है, इसलिए एक गेट से निरंतर निकासी की जा रही है।बीसलपुर बांध परियोजना के XEN मनीष बंसल और AEN दिनेश बैरवा ने बताया कि बांध 315.50 आरएल मीटर फुल भराव क्षमता पर है। पानी की आवक के आधार पर निकासी में उतार-चढ़ाव किया जाएगा।


