डूंगरपुर जिले की म्बोला थाना पुलिस ने शराब तस्करी में 4 महीने से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक एंबुलेंस कार से अवैध शराब बरामद की थी। गुप्त बॉक्स में शराब छुपाकर गुजरात तस्करी कर ले जा रहे थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है । धम्बोला थानाधिकारी मोहम्मद रिजवान खान ने बताया कि 5 अगस्त को अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। एक टवेरा एंबुलेंस कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। एंबुलेंस कार में पेशेंट सीट के नीचे गुप्त बॉक्स बनाकर उसमें शराब छुपाकर रखी गई थी। पुलिस ने बॉक्स से 24 पेटी शराब बरामद की थी। जिसे तस्करी कर गुजरात ले जा रहे थे। पुलिस ने शराब तस्करी करते सुनील पंवार पुत्र गोपाल पंवार निवासी मंगलम बिहार किटीयानी जिला मंदसौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार कर लिया था। वही उसका साथी फरार हो गया था। जिसकी पुलिस चार महीने से तलाश कर रही थी। थानाधिकारी ने बताया कि मामले में फरार साथी कमलसिंह (32) पुत्र महावीर सिंह निवासी टमकोर मलसीसर जिला झुंझनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।


