अनूपपुर में 1519 टन धान खरीदी:334 किसानों से हुआ उपार्जन, 1 दिसंबर से शुरू प्रक्रिया

अनूपपुर जिले में 1 दिसंबर से धान खरीदी शुरू हो गई है। अब तक 334 किसानों से कुल 1519.039 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। जिले के 34 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदा जा रहा है। इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए कुल 22,044 किसानों ने पंजीयन कराया है। जिला आपूर्ति अधिकारी अनीता सोरते ने बताया कि निर्धारित खरीदी केंद्रों पर 1 दिसंबर से समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन शुरू हो गया है। सामान्य औसत किस्म के धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल और ग्रेड ए धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *