धौलपुर में 94.58% मतदाता प्रपत्र डिजिटलाइज्ड:विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत कार्य प्रगति पर

धौलपुर जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के डिजिटलाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। जिले में कुल 8 लाख 68 हजार 73 मतदाता प्रपत्रों (ईएफ) में से 94.58 प्रतिशत को डिजिटलाइज्ड किया जा चुका है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी ने बताया कि इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाना है। उन्होंने जानकारी दी कि गणना प्रपत्र 11 दिसंबर तक जमा कराए जा सकते हैं। इन प्रपत्रों को जमा करने के लिए किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है; केवल सही जानकारी देना पर्याप्त है। आंकड़ों के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र 77-बसेड़ी में 2 लाख 5 हजार 218, 78-बाड़ी में 2 लाख 37 हजार 599, 79-धौलपुर में 2 लाख 16 हजार 460 और 80-राजाखेड़ा में 2 लाख 8 हजार 796 ईएफ को डिजिटाइज्ड किया गया है। यह कुल 8 लाख 68 हजार 73 ईएफ का 94.58 प्रतिशत है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *