अजमेर में दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जिला कलेक्टर की तरफ से कनिष्ठ सहायक की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सबसे पहले देखें कल की तस्वीरें…. सिविल लाइन थाना प्रभारी शंभू सिंह ने बताया कि कनिष्ठ सहायक न्याय शाखा अजमेर के पद पर कार्यरत कैलाश चंद की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। शिकायत में बताया कि जिला कलेक्टर लोकबंधु की तरफ से वह उपस्थित हुए हैं। जिला कलेक्टर लोकबंधु का एक मेल प्राप्त हुआ। जिसमें अजमेर दरगाह और कलेक्ट्रेट को बम से उड़ने की धमकी दी गई। इस मामले में धमकी भेजने वालों की जांच कर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए। कनिष्ठ सहायक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ये लिखा ईमेल मेंः तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र जनता की इच्छा के विरुद्ध, निवेथा व उदय को मजबूर किया… कलेक्टर कार्यालय और दरगाह गरीब नवाज में 4 आरडीएक्स आईआईडी लगाए गए हैं, पुतिन के आते ही विस्फोट हो जाएगा। सभी को जल्द से जल्द खाली कराएं। ई-मेल में आगे लिखा है कि तमिलनाडु में कुडनकुलम परमाणु संयंत्र तमिलनाडु की जनता की इच्छा के विरुद्ध था। निवेथा पेथुराज को, उदय अन्ना को समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए प्रभावित करने के लिए मजबूर किया गया था। इस प्रकार चेन्नई में पाकिस्तानी आईएसआई इकाइयों के साथ मिलकर डीएमके के नाराज तत्वों ने ब्लादिमीर के भारत आने पर आपकी दरगाह में विस्फोट करने का फैसला किया है। आईआईडी के विस्फोट से पहले मुसलमानों/कर्मचारियों को बाहर निकालें। स्थान विवरण के लिए दस्तावेज देखें….।


