जगराओं में महिला चोर की पिटाई:बुजुर्गा का पर्स छीनकर भागने का प्रयास, चोटी पकड़कर दबोचा, पुलिस को सौंपी

लुधियाना के जगराओं में शुक्रवार को उस समय हंगामा हो गया जब एक बुजुर्ग महिला ने पर्स चोरी करने वाली एक महिला चोर को चोटी पकड़ कर दबोच लिया। यह घटना कमल चौक के पुलिस नाके से कुछ दूरी पर स्वामी नारायण चौक पर हुई, जिसके बाद बाजार में हंगामा मच गया। शहर में इन दिनों एक महिला चोर गिरोह सक्रिय है, जो भीड़-भाड़ वाले बाजारों, बसों और ऑटो में बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बना रहा है। शुक्रवार को स्वामी नारायण चौक पर कपड़ों की दुकान पर खरीदारी कर रही एक बुजुर्ग महिला के बैग से जैसे ही एक चोर महिला ने पर्स निकाला। जिस पर बुजुर्ग महिला ने उसकी चोटी पकड़ ली और शोर मचा दिया। गिरोह की दो सदस्य भी पकड़ी शोर सुनकर आसपास के दुकानदारों और लोगों ने तुरंत चोर महिला को पकड़ लिया। इस दौरान गिरोह की दो सदस्य भी पकड़ी गई। लोगों ने दोनों की पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। हालांकि, गिरोह की अन्य सदस्य महिलाएं अनारकली बाजार की ओर भागने में सफल रहीं। साथियों के पकड़े जाने के बावजूद, गिरोह की दो अन्य महिलाएं अनारकली बाजार में फिर से चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचीं। वहां भी दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे हाथ छुड़ाकर भाग निकलीं। हालांकि, आगे जाकर कुछ अन्य लोगों ने उन्हें दोबारा पकड़ लिया और चोरी लूटपाट की वारदातों से दुखी लोगो ने उनके साथ मारपीट की। आरोपी महिलाएं लुधियाना की रहने वाली दुकानदारों द्वारा पकड़ी गई महिलाओं ने पूछताछ में खुद को लुधियाना निवासी बताया। उन्होंने दावा किया कि वे जगराओं में खरीदारी करने आई थीं। पुलिस की शुरुआती जांच में उनके बैगों से केवल कपड़े मिले। हालांकि, स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह गिरोह पिछले कई दिनों से भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए महिला गिरोह को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *