वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा येवले का सम्मान किया:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- बेटी ने दिव्यांगता के बावजूद मेहनत से सफलता हासिल की

बैतूल जिले के भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के रॉक्सी गांव की ब्लाइंड क्रिकेटर दुर्गा येवले को शुक्रवार को भोपाल में सम्मानित किया गया। दुर्गा ने पहले टी-20 ब्लाइंड महिला वर्ल्ड कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल सहित जिले के अन्य विधायकों ने उनके भोपाल स्थित निवास पर दुर्गा का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्प गुच्छ, शॉल और श्रीफल भेंट किए गए। 51-51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल और भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने प्रोत्साहन स्वरूप दुर्गा येवले को 51-51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि बैतूल की बेटी दुर्गा ने दिव्यांगता के बावजूद अपनी मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति से ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। उन्होंने बैतूल, मध्यप्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खंडेलवाल ने दुर्गा येवले को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। ग्रामीण अंचलों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें सही मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मध्यप्रदेश सरकार खिलाड़ियों, दिव्यांगजनों सहित समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने वर्ल्ड कप विजेता दुर्गा येवले को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस सम्मान समारोह में भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान, मुलताई विधायक चंद्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगाबाई उईके भी मौजूद रहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *