जालंधर बच्ची हत्याकांड में आरोपी का बढ़ा रिमांड:पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, पूछताछ के लिए एक दिन और मिला, तीसरी बार लिया रिमांड

जालंधर के वेस्ट एरिया में 13 साल की बच्ची की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को जालंधर सेशन कोर्ट में पेश किया। शुक्रवार दोपहर साढ़े 3 बजे के बाद पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची और अदालत में पेश किया। पुलिस ने आरोपी का 4 दिन का रिमांड मांगा, लेकिन कोर्ट ने एक दिन का ही रिमांड दिया।
बता दें कि 22 नवंबर को हुई इस हत्या के मामले में आरोपी को तीसरी बार कोर्ट में पेश किया जा चुका है। पहली बार 9 दिन, दूसरी बार 2 और अब 1 दिन पूछताछ के लिए मिला है। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपी के कई चीजें और उगलवानी हैं, जिसके चलते 4 दिन का रिमांड चाहिए। एडवोकेट पंकज शर्मा बोले-न्याय दिलाने के लिए जो होगा करेंगे
एडवोकेट पंकज शर्मा ने कहा कि बच्ची के परिवार को न्याय दिलाने के लिए जितना होगा करेंगे। एक दिन का रिमांड मिला है। ये मैटर सीरियस मेटर है। बहुत से ऐसे तथ्य हैं जिनको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। ये बताना केस के अंगेस्ट होगा। पुलिस ने एप्लिकेशन दी थी कि इस पर कोर्ट ने अपने अधिकार का इस्तेमाल करते हुए 1 दिन और पूछताछ के लिए दिया है।
घर के अंदर एक अन्य आरोपी मौजूद होने के सवाल पर एडवोकेट पंकज शर्मा ने कहा कि ये जांच का विषय है। परिवार इस पर सवाल उठाएगा तो इसकी जांच पुलिस करेगी। ये ज्युडिश्यरी का विषय नहीं है। परिवार को लगेगा कि पुलिस की जांच में कहीं कोई कमी रह रही है तो उसके लिए प्रॉपर कार्रवाई रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *