शिव शक्ति सेवा समिति खटीक समाज की ओर से रविवार को दूसरा प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान में 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 28 विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समिति के सचिव कैलाश चंद्र पहाड़िया ने बताया कि समारोह समिति के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन देवीलाल साहू रहे अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष छगन लाल सोलंकी ने किया। सम्मान समारोह के विशिष्ट अतिथि विशिष्ट अतिथि सुभाष चंद्र खोईवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अपना मित्र परिषद भीलवाड़ा , गोपाल लाल डिडवानिया , शंकर लाल खटीक , मदन लाल चंदेल , राधेश्याम बागड़ी , ताराचंद चंदेल रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन देवीलाल साहू ने खटीक समाज को तथा प्रतिभाओ संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सबसे अच्छा और पुनीत कार्य यही है जो प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करने का कार्यक्रम आयोजित करते हैं। ऐसे कार्यक्रम से निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों में नई ऊर्जा का संचार करेगा। साहू ने अपना मित्र परिषद की लाइब्रेरी खोलने के लिए कमरे की तथा लाइब्रेरी के लिए पुस्तक देने की घोषणा की। अपना मित्र परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने की बात कहीं । इस अवसर पर नगरपालिका चेयरमैन देवीलाल साहू, शिव शक्ति सेवा समिति खटीक समाज ब्लॉक अध्यक्ष छगनलाल सोलंकी, कोषाध्यक्ष ताराचन्द चंदेल, राधेश्याम बागड़ी पाटन, सचिव कैलाश चंद्र पहाड़िया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


