संरक्षित स्मारकों के पास से हटाया जाएगा अतिक्रमण:धार में क्षेत्र की सफाई और व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया

धार जिले में ऐतिहासिक और संरक्षित स्मारकों के संरक्षण को लेकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के बाद, सीईओ जिला पंचायत अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में एएसआई और जिला प्रशासन की एक संयुक्त बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के संरक्षित स्मारकों के आसपास बढ़ते अतिक्रमण और अव्यवस्था को दूर करने के लिए एक ठोस कार्ययोजना पर चर्चा करना था। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि लंबे समय से स्मारकों के आसपास अतिक्रमण और अनुचित निर्माण गतिविधियों के कारण उनकी सुरक्षा और सौंदर्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि आगामी दिनों में सभी संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण किया जाएगा और अतिक्रमण मुक्त क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए समयबद्ध कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत एएसआई, स्थानीय अधिकारियों और संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। सभी विभागों को स्मारकों की सुरक्षा, आसपास के क्षेत्र की सफाई और व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने ऐतिहासिक धरोहरों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए जनता से भी सहयोग की अपील की है।बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण हटाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और स्मारकों के आसपास स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस योजना का कड़ाई से पालन किया जाएगा और किसी भी प्रकार के अतिक्रमण या अनुचित गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *