भीलवाड़ा | राष्ट्रीय नाई महासभा का 21वां स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद गांधी के निर्देश पर भीलवाड़ा में कार्यकारी सदस्य लादूलाल सेन के नेतृत्व में पौधरोपण किया। गायों को गुड़ व चारा खिलाया। कार्यक्रम में संरक्षक भैरूलाल महेन्द्रगढ़, जसराज सेन, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश सेन, राष्ट्रीय नाई महासभा के पूर्व युवा जिलाध्यक्ष गोविंद सेन, जिला प्रभारी रामप्रसाद, सत्यनारायण मालका खेड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश दाढ़ीवाला, युवा कार्यकर्ता जितेन्द्र सेन, लक्ष्मण सेन, प्रदीप सेन, प्रवीण सेन, दिनेश सेन, पूर्व सचिव ओम मारोठिया, किशन सेन, महावीर सेन आदि उपस्थित थे।


