भीलवाड़ा | मरूधरा माहेश्वरी संस्थान भीलवाड़ा, मरूधरा माहेश्वरी महिला मंडल एवं मरूधरा माहेश्वरी युवा संगठन के तत्वावधान में रविवार को शास्त्रीनगर नीलकंठ महादेव मंदिर के पास खांडल विप्र विकास ट्रस्ट छात्रावास में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर में 381 यूनिट रक्तदान किया। शुभारंभ एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव ने किया। उन्होंने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। अतिथियों का स्वागत मरूधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष शांतिप्रकाश मोहता, महासचिव दिनेश राठी, महिला मंडल की अध्यक्ष शीतल चांडक, महासचिव संगीता बाहेती, युवा संगठन अध्यक्ष महादेव बाहेती, रक्तदान शिविर प्रभारी कैलाश तापड़िया, महेश जाजू, सूरज हुरकट ने किया। शिविर आए अमित पटवारी ने 79वीं बार रक्तदान किया। 18 वर्षीय तनिशा बाहेती, पूर्वी बजाज, देवांशी मालू, लक्ष्य हुरकट ने पहली बार रक्तदान किया। रक्तदान से पहले ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच की। श्याम चांडक, राधाकिशन सोमानी, राधेश्याम सोमानी, मुरारीलाल बियाणी, सत्यनारायण झंवर, हेमराज बजाज, महावीर झंवर, मेघराज बाहेती, रमेश सोनी, रतनलाल बाहेती, शांतिप्रकाश झंवर, कृष्णकुमार झंवर, दिनेश पेड़ीवाल, गजानंद बजाज, ओमप्रकाश कांकाणी, पुरुषोत्तम राठी, अशोक सारड़ा, संजय हुरकट मौजूद रहे। रक्त संग्रह कार्य महात्मा गांधी चिकित्सालय, रामस्नेही चिकित्सालय एवं अरिहंत चिकित्सालय की ब्लड बैंक टीमों ने किया। शिविर में राजेश बाहेती, नारायण बाहेती, भवानी बाहेती की अहम भूमिका रही। भास्कर न्यूज | भीलवाड़ा शहर की लेबर कॉलोनी स्थित महाराणा प्रताप खेल मैदान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की पहली पुण्यतिथि पर रविवार को रक्तदान एवं निशुल्क जांच परामर्श ऑपरेशन शिविर लगाया गया। आयोजन राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में हुआ। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार ने बताया कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने शिरकत की। शिविर में 916 यूनिट रक्तदान हुआ। महात्मा गांधी अस्पताल, अरिहंत हॉस्पिटल एवं भीलवाड़ा ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की ओर से प्रशस्ति पत्र दिए। पत्रकारों से चर्चा में शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि गोगामेड़ी की प्रथम पुण्यतिथि पर प्रथम कार्यक्रम 5 दिसंबर को गोगामेड़ी में किया। भीलवाड़ा में दूसरा कार्यक्रम है। शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने कहा कि राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी के उम्मीदवार दिल्ली एवं राजस्थान चुनाव में उतारेगी। महिला उत्पीड़न के बारे में शीला गोगामेड़ी ने कहा कि महिला उत्पीड़न की समस्याएं आगे आ रही है। नारी को जागृत होकर इन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना बबलू सिंह ठुमिया ने बताया कि शिविर में इलाज के लिए बसों से उदयपुर रवाना किया। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर योगेंद्र सिंह कटार, प्रधान महासचिव श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चैन सिंह (मांडी बना) की घोषणा की। राष्ट्रीय लोक सेवक पार्टी सर्व समाज के लिए कार्य करेगी। कार्यक्रम में टेकरी के हनुमान काठिया बाबा, संतदास महाराज हाथीभाटा आश्रम, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह कटार, मेवाड़ संरक्षक गंगा सिंह राठौड़ डाबला, जिला अध्यक्ष बबलू सिंह ठुमिया, भाईचारा कमेटी युवा अध्यक्ष सोनू सिंह तंवर, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुलगांव, संगठन मंत्री दशरथ सिंह शक्तावत, मेवाड़ संभाग उपाध्यक्ष भैरुसिंह समोड़ी मौजूद रहे। करणी सेना के शिविर में रक्तदान करते युवा।


