रिंकल गुप्ता शाहपुरा नगर परिषद की नई आयुक्त, अचल सिंह रायपुर के ईओ

भीलवाड़ा | स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक कुमार पाल गौतम ने रविवार को 23 विभागीय अधिकारियों के स्थानांतरण/ पदस्थापन आदेश जारी किया। शाहपुरा नगर परिषद के आयुक्त रामकिशोर का तबादला अधिशाषी अधिकारी पद पर जैतारण किया। अब निदेशालय में एपीओ रिंकल गुप्ता शाहपुरा नगर परिषद की नई आयुक्त होंगी। नगर पालिका अकलेरा के अधिशाषी अधिकारी अचल सिंह गुर्जर को रायपुर नगर पालिका का अधिशाषी अधिकारी लगाया। विदित है कि रायपुर ग्राम पंचायत को हाल ही में क्रमोन्नत कर नगर पालिका का दर्जा मिला। क्रमोन्नत होने के बाद पहली बार अधिशाषी अधिकारी लगाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *