भीलवाड़ा | सीबीएसई 2025 से दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी जारी नहीं करेगा। इसके स्थान पर डिजिटल कॉपी जारी होगी। विद्यार्थियों की सूची में परीक्षा शुल्क के साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट जारी करने वाला शुल्क भी नहीं लिया जाएगा। सीबीएसई प्रतिवर्ष 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को अंकतालिका के साथ माइग्रेशन सर्टिफिकेट की हार्डकॉपी जारी करता है। हालांकि पिछले 8-10 साल में अंकतालिका को डीजी लॉकर में भी भेजा जा रहा है, लेकिन माइग्रेशन की हार्डकॉपी देना जारी है।


