3 फरवरी को मनेगा रतलाम राज्य का स्थापना दिवस

भास्कर संवाददाता | रतलाम बसंत पंचमी पर रतलाम स्थापना महोत्सव समिति तीन दिनी कार्यक्रम करेगी। इसमें नारी सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण के लिए 2100 वीर वीरांगना नारी शक्ति अपनी शस्त्र कला का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के लिए समिति की बैठक हुई। समिति संयोजक मुन्नालाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 फरवरी को रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंह जी द्वारा स्थापित रत्नेश्वर महादेव मंदिर पर शाम 7 बजे महाआरती व प्रसादी वितरण कर शुभारंभ किया जाएगा। 2 फरवरी को वीर विरांगना नारी शक्ति शस्त्र कला का कौशल प्रदर्शन दोपहर 2 बजे नेहरू स्टेडियम में होगा। 3 फरवरी को रतलाम स्थापना दिवस पर निगम तिराहे पर स्थापित रतलाम राज्य के जनक महाराजा रतनसिंहजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। मिठाई वितरण व आतिशबाजी कर रतलाम राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, प्रवीण सोनी, मंगल लोढ़ा, राजेंद्र अग्रवाल, अश्वनी शर्मा, अनुज शर्मा, राजेंद्र पाटीदार, सुशील सिलावट, विप्लव जैन, गौरव मूणत, अनिल कटारिया, रविंद्र पाटीदार, राकेश नाहर, गोपाल शर्मा, अभय काबरा, आदित्य डागा, राजेंद्र पाटीदार, गोपाल शर्मा, नरेंद्र श्रेष्ठ, मनीष रावल, डॉ. हितेश पाठक, सौरभ जैन, राकेश पीपाड़ा, सलजीत राजावत, धीरज प्रजापत आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *