श्री श्री परमहंस योगानंद महाराज का मनाया जन्मोत्सव, गुरु पूजन व सामूहिक ध्यान किया

रांची | योगदा सत्संग समिति ऑफ इंडिया द्वारा अपने संस्थापक श्री श्री परमहंस योगानंद महाराज का 132वां जन्मोत्सव मनाया गया। रविवार को स्टेशन रोड स्थित योगदा आश्रम में सुबह विशेष सामूहिक ध्यान किया गया। उसके बाद स्वामी श्रद्धानंद गिरी द्वारा परमहंस योगानंद महाराज का विश्व परिवर्तक मिशन द्वारा प्रवचन दिया गया। आश्रम के परिसर में बने शिव मंदिर में ब्रह्मचारी शंभवानंद और केवल्यानंद भजन पेश किए गए। इसके साथ ही गुरु पूजन और यज्ञ का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। शाम में विशेष ध्यान का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और उन्होंने ध्यान लगाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *