कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़, सदस्यता अभियान तेजी से चलाएं : संजय यादव

रांची | झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास और उद्योग विभाग के मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि सदस्य और कार्यकर्ता ही पार्टी के रीढ़ हैं। पूरे राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। संजय प्रसाद यादव रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित जिला पदाधिकारियों की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी बातें रख रहे थे। इस अवसर पर दूसरे दलों से आए लोगों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी रांची जिले में दो लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखें। प्रखंड आैर पंचायत स्तर पर भी सदस्य बनाने का काम करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *