बेनीवाल बोले-शाहरुख, अजय और सलमान से नेशनल अवॉर्ड वापस ले:वो गुटखा और पान मसाला का प्रचार कर रहे; संसद में उठाया मुद्दा

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बॉलीवुड अभिनेताओं पर निशाना साधा है। उन्होंने अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और सलमान खान से नेशनल अवॉर्ड वापस लेने की मांग की है। लोक सभा में नेशनल सिक्योरिटी सेस बिल के दौरान बोलते हुए बेनीवाल ने कहा- आज पान मसाला और गुटखा के नुकसान की चर्चा तो सदन में हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय अवॉर्ड विजेता फिल्म अभिनेता अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और सलमान खान समेत कई लोग इनका प्रचार करते हैं। वो करते हैं, ये उनका काम है। लेकिन मैं सरकार को कहना चाहता हूं कि कोई भी अभिनेता या सेलिब्रिटी अगर उसको नेशनल अवॉर्ड सरकार से मिला है तो उन अभिनेताओं से नेशनल अवॉर्ड सरकार को वापस लेना चाहिए, क्योंकि गुटखे और पान मसाले का प्रचार एक अभिनेता के साथ नेशनल अवार्डी भी कर रहा है, इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। सरकारी दफ्तरों में दीवारें पान मसालों की पीक से रंगी हुई
सांसद बेनीवाल ने कहा- कोई भी कानून बनाना आसान है, लेकिन उस कानून कि पालना भी जरूरी है। उन्होंने कहा- कई राज्यों में शराब बंद है, फिर भी बिक रही है। कई राज्यों में गुटखे पर प्रतिबंध है, उसके बाद भी बिक रहा है, जिस पर सख्ती की जरूरत है। उन्होंने कहा- कोटपा जैसे कानून के बावजूद सार्वजनिक स्थानों पर इनका उपयोग हो रहा है। सरकारी दफ्तरों में दीवारें पान मसालों की पीक से रंगी हुई है। कॉलेज और यूनिवर्सिटीज के 500 मीटर के दायरे में भी इनकी दुकानें खुली हुई है। हमें लोगों के स्वास्थ्य के बारे में भी गहनता से सोचने की जरूरत है, क्योंकि पान मसाला जैसी हानिकारक वस्तुओं की वजह से लाखों लोग कैंसर जैसी कई बीमारियों की चपेट में आते हैं। भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े ऐसे ही अभिनेताओं के मामले राजस्थान उपभोक्ता आयोग जयपुर और जोधपुर में चल रहे हैं। कैंसर जैसी घातक बीमारी का कारण पान मसाला है। ऐसे में सरकार को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। शाहरुख और अजय को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड
बता दें कि शाहरुख और अजय देवगन को अभिनेता के तौर पर नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। जबकि अभिनेता के तौर पर सलमान खान को अभी तक कोई नेशनल फिल्म अवॉर्ड नहीं मिला है। ​हालांकि, निर्माता (Producer) के तौर पर उनकी फिल्मों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उनकी फिल्म ‘चिल्लर पार्टी’ को सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्म (Best Children’s Film) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। जबकि ​साल 2016 में, उनकी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म (Best Popular Film Providing Wholesome Entertainment) का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला। ये खबर भी पढ़िए… पान मसाला विज्ञापन विवाद पर सलमान का जवाब:कोर्ट में बोले– मैं गुटखा नहीं, सिर्फ चांदी वाली इलायची प्रमोट करता हूं बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने पान मसाला वाले विज्ञापन विवाद पर कोर्ट में अपनी बात रखी। एक्टर ने कहा कि उन्होंने सिर्फ चांदी वाली इलायची का विज्ञापन किया था, गुटखा या पान मसाला का नहीं। पूरी खबर पढ़िए शाहरुख, अजय, टाइगर जयपुर कंज्यूमर-कोर्ट में तलब:विमल इंडस्ट्रीज के चेयरमैन को भी नोटिस; आरोप- पान मसाले में केसर का दावा कर भ्रमित कर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ और विमल कुमार अग्रवाल को जयपुर कंज्यूमर कोर्ट ने तलब किया है। पूरी खबर पढ़िए

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *