मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के छात्र ने AIIMS में चयन:जोधपुर के विशाल ताराचंदानी ने हासिल की ऑल इंडिया 122वीं रैंक

जोधपुर के बुझावड़ स्थित मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी के फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के स्टूडेंट विशाल ताराचंदानी ने एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट एक्जामिनेशन (CRE) 2025 में उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 122 हासिल की है। विशाल ने 400 में से 240 अंक हासिल कर यह उपलब्धि अर्जित की। विशाल ताराचंदानी ने बी. फार्मा (2020-2024) की डिग्री मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी से पूरी की है। परीक्षा में उन्होंने अनारक्षित कैटेगरी और ग्रुप कोड 12 में परीक्षा दी, जो फार्मासिस्ट ग्रेड-सेकंड डी के पद के लिए थी। कड़ी मेहनत का फल फैकल्टी ऑफ फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) इमरान खान पठान ने विशाल की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विशाल की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। प्रो. पठान ने कहा कि विशाल ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे संस्थान का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि फार्मेसी संकाय अपने छात्रों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और विशाल की यह सफलता इसी का प्रमाण है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी विशाल को बधाई दी है और कहा कि ऐसे होनहार छात्र संस्थान के लिए गौरव की बात हैं। विशाल का यह प्रदर्शन आने वाले छात्रों के लिए एक प्रेरणा स्रोत बनेगा। एम्स सीआरई परीक्षा का महत्व एम्स सीआरई अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के विभिन्न केंद्रों में पैरामेडिकल और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में देशभर से हजारों उम्मीदवार भाग लेते हैं और इसमें शीर्ष रैंक हासिल करना बेहद कठिन होता है। विशाल ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष 150 में स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विशाल तारचंदानी को उनकी सफलता के लिए परिवार, मित्रों और शिक्षकों की ओर से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। संस्थान ने उम्मीद जताई है कि विशाल भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे और स्वास्थ्य क्षेत्र में अपना योगदान देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *