एसीईओ ने बीएलओ अनूप कुमार को सम्मानित किया:लोहावट में मतदाता सूची अपडेशन में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान

लोहावट विधानसभा क्षेत्र की भाग संख्या 141 में बीएलओ अनूप कुमार को सम्मानित किया गया। उन्हें विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के शत-प्रतिशत लक्ष्य को प्राप्त करने में उत्कृष्ट योगदान के लिए एसीईओ गौतम चौधरी ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर एसीईओ गौतम चौधरी ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की एक बुनियादी प्रक्रिया है। इसमें पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने बीएलओ अनूप कुमार के कार्य की सराहना करते हुए बताया कि उन्होंने निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा किया। इससे मतदाता सूची के अद्यतन को सटीक और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *