कुरमी समाज ने आंदोलनों से हुए लाभ-हानि पर चर्चा की, नई कमेटी के लिए प्रभारी नियुक्त किया

रांची | टोटेमिक कुड़मी/कुरमी विकास मोर्चा की बैठक रविवार को स्थानीय होटल में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शीतल ओहदार की अध्यक्षता में हुई। इसमें मोर्चा के अब तक के आंदोलन से समाज को होने वाले लाभ-हानि पर चर्चा की गई और मोर्चा की सभी कमेटी को सर्वसम्मति से कोर कमेटी द्वारा भंग किया गया। जिसका प्रभाव मोर्चा के सभी इकाई, केंद्रीय कमेटी, जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी व पंचायत कमेटी में भी लागू होगा। मोर्चा की सभी इकाई को भंग करने के बाद नई कमेटी का गठन करने के लिए प्रभारी की नियुक्ति की गई। रचिया महतो, थानेश्वर महतो, सपन कुमार महतो, राजू महतो, अशोक महतो, मुरलीधर महतो, शशि रंजन महतो, अघनुराम महतो आदि शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *