हॉकी इंडिया लीग: बंगाल टाइगर्स के खिलाड़ियों ने एस्ट्रोटर्फ पर डेढ़ घंटे तक किया अभ्यास, मैदान में कोच ने दिए कई टिप्स

12 जनवरी से शुरू हो रही वीमेंस हॉकी इंडिया लीग के लिए बंगाल टाइगर्स शनिवार को रांची पहुंच चुकी है। टीम के खिलाड़ियों ने रविवार शाम 6 बजे से मोरहाबादी के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में पसीना बहाया। करीब डेढ़ घंटे तक खिलाड़ियों ने अभ्यास किया। कोच ने जरूरी टिप्स दिए। बताते चलें कि बंगाल टाइगर्स में झारखंड की दो खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग व बिनीमा धान भी हैं। ब्यूटी इंडियन हॉकी टीम का हिस्सा रही हैं। वहीं, बिनीमा धान इंडियन जूनियर हॉकी टीम व झारखंड टीम की मेंबर हैं। हाल में हुए 13वें हॉकी इंडिया जूनियर वीमेंस नेशनल में खेलते हुए बिनीमा ने दो मैच में तीन गोल किए थे। बंगाल टाइगर्स में इंडियन प्लेयर वंदना कटारिया व उदिता भी शामिल हैं। 13 को बंगाल टाइगर्स का पहला मैच सूरमा क्लब से बंगाल टाइगर्स का मैच दूसरे दिन यानी 13 जनवरी को है। टीम का पहला मुकाबला सूरमा हॉकी क्लब से है। वहीं, दूसरा मुकाबला 14 जनवरी को दिल्ली एसजी पाइपर्स के साथ है। बताते चलें कि इस लीग में वीमेंस की चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। हर टीम का मुकाबला अन्य तीनों टीम के साथ दो-दो बार होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *