नशा तस्करों और शरारती तत्वों पर नकेल डालने को लेकर सिटी के तीनों जोन में पुलिस की ओर से रविवार सुबह सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान में एडीसीपीज, एसीपीज, थाना एसएचओज, चौकी इंचार्ज, सहित पुलिस मुलाजिमों ने अलग-अलग टीमे बनाकर मकबूलपुरा, मोहकमपुरा, वेरका, सी-डिवीजन, लोहगढ़, सुल्तानविंड रोड व अन्य जगहों कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन किया। घरों में भी चेकिंग की गई। इसके साथ ही भीड़-भाड़ जगह को चेक करते हुए व्हीकलों की मालकी और शकी व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वाहनों को भी चेक किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान 5 संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया। जिससे पूछताछ चल रही है। चाइना डोर अवैध रूप से बेचने को लेकर पतंगो की दुकानों में भी जांच की। डीसीपी लॉ एंड आर्डर आलम विजय सिंह ने बताया कि यह सर्च अभियान का मुख्य मकसद नशा तस्करों को काबू करना और नशे की रोकथाम के लिए इनमें खौफ पैदा करना है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा वह पुलिस का सहयोग करें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि चाइना डोर बेचने और खरीदने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।


