अक्सर ट्रैफिक नियमों संबंधी लोगों को जागरुक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलग-अलग जगहों पर सेमीनार लगाती है, लेकिन फिर भी राहगीर नियमों की उल्लघंन करते हुए नजर आते हैं। जिसके चलते पंजाब पुलिस के मुलाजिम नियमों को समझाने के लिए सड़कों पर विभिन्न तरह के तरीके अपनाते हुए नजर आते हैं। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती है। पंजाब पुलिस में भर्ती होने वाले आजकल के नौजवानों में बड़े-बड़े टैलेंट देखने को मिल रहे हैं। इसी तरह, रविवार को सिटी में एक कांस्टेबल अजय ने गाना गाकर राहगीरों को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरुक किया। जिस दौरान गाना सुनने के बाद राहगिरों ने भी उनको सराहया। कांस्टेबल अजय ने अपनी सुरीली आवाज से गाते हुए कहा कि “कट के चालान सानूं मिलदा ईनाम न, बिना गल्लों ऐवे सानूं करो बदनाम न, किसे नाल किते न वारदात हो जावे, इसे करके नाके लाए होए आ, काहतों चौकां बीच लाल बत्ती जंप करदे, तुहाडी सेफ्टी रुल जो बनाए होए आ। इस संबंधी जब कांस्टेबल अजय से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्होंने कई सारे गाने लिखे हुए हैं। उन्हें गाने लिखने का शौक है और अभी वह पंजाब पुलिस में बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए है। वह सिंगर बनना चाहते थे, लेकिन वह पुलिस में भर्ती हो गए। अब अपनी गायकी सड़कों पर गाना गाकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में लोग जागरूक भी होंगे ।


