भैंसदा के उपकेन्द्र में मिली अनियमितता, मांगा जवाब

भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले धान खरीदी जारी है। 3 जनवरी को उपकेन्द्र भैंसदा में अनियमितता मिली है। प्राधिकृत अधिकारी समर्थ सिंह द्वारा खरीदी केन्द्र का निरीक्षण किया गया। इस दौरान केन्द्र में कई प्रकार की अनियमितता मिली है। खरीदी केन्द्र प्रभारी की लगातार अनुपस्थिति पाए गए। धान स्टेक मापदण्ड अनुसार नहीं मिला। खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रानिक तराजू का सत्यापन सर्टिफिकेट नहीं था। चुनिन्दा किसानों का धान डायरेक्ट स्टेक में लगाने की प्रमाणित जानकारी मिली। शासकीय मानक से अधिक खरीदी की पूर्ण जानकारी प्राप्त होने से प्राधिकृत अधिकारी ने खरीदी प्रभारी से 3 दिन के भीतर लिखित जवाब स्पष्टीकरण देने पत्र जारी किया है। अनियमितता लिखित जानकारी प्राधिकृत अधिकारी ने जिला उपपंजीयक कार्यालय, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक शाखा प्रबंधक जांजगीर को दी है। खोखरा खरीदी केन्द्र में भी धान की मिली गड़बड़ी अधिक धान खरीदी की शिकायत मिलने पर पिछले दिनों तहसीलदार, िजला नोडल अधिकारी की टीम ने छापा मारा तो जांच में 4 किलो तक धान अतिरिक्त मिला। उसे नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *