गजाधर वर्मा को बनाया कवर्धा का जिला संयोजक

कवर्धा| अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छत्तीसगढ़ प्रदेश का 57वां प्रदेश अधिवेशन 3 से 5 जनवरी संस्कारधानी राजनांदगांव में हुआ। इस प्रांत अधिवेशन में सत्र 2025-26 के संघानात्मक घोषणाएं हुई। इसमें कवर्धा जिला संयोजक गजाधर वर्मा को बनाया गया है। पूर्व में वे नगर एसएफडी प्रमुख, नगर सहमंत्री व नगर मंत्री जैसे दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वहीं प्रदेश एफएफएस संयोजक तुलसी यादव को बनाया गया है। इससे पहले तुलसी नगर सह मंत्री, नगर मंत्री व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रह चुके हैं। इन्होंने जनजाति क्षेत्रों में सेवा कार्य को बढ़ावा दिया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अजय साहू, उदय तिवारी और ईश्वर वर्मा बने।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *