जैथारी | गुटौरी गांव में पौर्णिमा पर दो दिवसीय रामसत्ता कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर विधि-विधान से संपन्न हुआ। आयोजन हनुमान मंदिर परिसर में हुआ। महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अखंड रामधुनी और भजन गाकर गांव की उन्नति, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर ने पूजा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा, भगवान राम ने आदिवासी समाज की सेवा को सम्मान दिया। इसी आस्था से गांव में यह आयोजन 100 वर्षों से हो रहा है। उन्होंने कहा, पूर्णिमा पर पितरों का तर्पण और राम नाम जप से जीवन पवित्र होता है।


