250 बच्चों को बांटे स्वेटर सेवा कार्यों को मिला संबल

रायसेन| सेवा भारती रायसेन नगर द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों के बच्चों को श्री तुलसी यमुना सेवा ट्रस्ट विदिशा की ओर से ऊनी स्वेटर वितरित किए गए। यह सेवा कार्य ट्रस्ट के मैनेजर ट्रस्टी और समाजसेवी विट्ठल दास डांगरा ‘बाबूजी’ ने अपने जन्मदिन पर किया। बाबूजी ने करीब 250 बच्चों को स्वेटर भेंट किए। साथ ही सेवा भारती विदिशा को सेवा कार्यों के लिए 21 हजार रुपए और श्री रामकृष्ण शिक्षा समिति के विद्यालयों के लिए 51 हजार रुपए की राशि समर्पित की। सेवा भारती रायसेन शहर की लगभग 15 सेवा बस्तियों में शोषित, पीड़ित और वंचित परिवारों के बच्चों को संस्कार केंद्रों के माध्यम से शिक्षा देती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा भारती मध्यभारत प्रांत की उपाध्यक्ष डॉ. किरण सेजवार रहीं। अध्यक्षता विट्ठल दास डांगरा ‘बाबूजी’ ने की। विशेष अतिथि के रूप में अपना घर आश्रम विदिशा के सचिव जी.एस. चौहान, सेवा भारती विदिशा विभाग समन्वयक राजेश भार्गव, समाजसेवी मिथलेश सोनी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *