सीहोर| शहर की नालियों की सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। कई नालियां महीनों से साफ नहीं हुईं। इनमें कचरा और पॉलीथिन भरी पड़ी हैं। गंदा पानी रुक गया है। कई जगह नालियां ऊपर तक गंदे पानी से भर गई हैं। इससे बीमारियां फैलने लगी हैं। नगर पालिका ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पूरे शहर में सफाई के लिए प्लान बनाना जरूरी है। यह प्लान वार्डवार हो सकता है। एक-एक वार्ड की नालियों की सफाई कराई जाए तो हालात सुधर सकते हैं। लोग बीमारियों से भी बच सकेंगे। -रचना शर्मा


