सीहोर| खेतों की सिंचाई के लिए किसान सीवन नदी से मोटर पंप लगाकर पानी चोरी कर रहे हैं। इससे आने वाले दिनों में शहर में जल संकट गहरा सकता है। नदी में जब तक पानी रहता है, तब तक शहर के अधिकतर इलाकों के पेयजल स्रोत रिचार्ज होते रहते हैं। सिंचाई के लिए लगातार पानी खींचने से नदी जल्दी सूख सकती है। इससे गर्मी में शहर की करीब 30 हजार आबादी प्रभावित होगी। हर साल गर्मियों में लोगों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। पानी बचाना जरूरी है, ताकि शहर को जल संकट से बचाया जा सके।


