स्वच्छता को नई दिशा: वॉश-ऑन-व्हील सेवा शुरू

सीहोर | जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने बताया कि मध्यप्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा वॉश ऑन व्हील सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा पूरे प्रदेश में लागू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता कार्यों से जुड़े स्वच्छता साथियों को रोजगार उपलब्ध कराना और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई करना है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्वच्छता साथी, वॉश ऑन व्हील सेवा मांग एवं पूर्ति के सिद्धांत पर आधारित एक ऑनलाइन व्यवस्था है। ग्रामीण मोबाइल एप के माध्यम से अपने घरेलू और संस्थागत शौचालयों की सफाई के लिए मांग दर्ज कर सकते हैं। मांग को संबंधित गांव के स्वच्छता साथी द्वारा पूरा किया जाता है। इसके बदले में व्यक्तिगत शौचालय के लिए 50 रुपए और संस्थागत शौचालय के लिए 250 रुपए शुल्क लिया जाता है। इस नवाचार के क्रियान्वयन के लिए जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों से स्वच्छता साथियों का चयन कर क्लस्टर का गठन भी कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *