रांची| नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए जनहित के मुद्दों, आमजनों की समस्याओं और भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को सदन के भीतर मजबूती से उठाएगी। उन्होंने कहा कि उनके संज्ञान में जब भी कोई बात आती है, तब वे सरकार को आगाह करते हैं। विनय चौबे के मामले में भी उन्होंने सीएम को पत्र लिखा था। अगर उस समय कार्रवाई की गई होती, तो शराब घोटाला नहीं होता। मरांडी शुक्रवार को विधानसभा परिसर में मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सात दिसंबर को एनडीए की बैठक में तय किया जाएगा कि जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दे को कैसे उठाया जाए?


